CG Weather Update: 17 नवंबर से मिलेगी ठंड से राहत, इन इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को जल्द ही हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 72 घंटों में नमी बढ़ेगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह बदलाव 17 नवंबर से पहले नहीं होगा। विभाग का कहना है कि उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी बढ़ने पर इस गिरावट में कमी आएगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, नमी आने के बावजूद बारिश की संभावना नहीं है और अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान बढ़ने से पहले सरगुजा संभाग और उससे जुड़े दुर्ग तथा राजनांदगांव जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बाकी जिलों में भी लोग सुबह और देर रात की कंपकंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं।

रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। माना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। अंबिकापुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तथा न्यूनतम 13 डिग्री रहा। वहीं, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, अंबिकापुर सबसे ठंडा; रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

आज रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *