CG Rape Murder: 7 साल की बच्ची से रेप फिर मर्डर, अर्धनग्न हालत में मिला शव; 3 दिन से थी लापता

CG Rape Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में तीन दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची का शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

राशन दुकान गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी

जानकारी के अनुसार, बच्ची का परिवार मूल रूप से सक्ती जिले का रहने वाला है। करीब चार महीने पहले परिवार रोजगार की तलाश में रजगामार आया था और करीम पोल्ट्री फार्म में रहकर मजदूरी कर रहा था।

19 अक्टूबर की दोपहर बच्ची को उसके पिता ने घर के पास स्थित राशन दुकान से सामान लाने भेजा था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर रजगामार चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

CCTV और डॉग स्क्वायड से हुई तलाश

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और डॉग स्क्वायड की मदद से खोजबीन की। दो दिन तक कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी के साथ यह घटना कैसे हुई। CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *