CG Murder: पति ने पत्नी को शिवनाथ नदी में धकेला, रास्ता से पुल पर ले जाकर दिया धक्का

CG Murder: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने घुमाने के बहाने अपनी पत्नी को शिवनाथ नदी के पुल पर ले जाकर धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

जानकारी के अनुसार, स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम (24) और नीलम (21) की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, इसलिए वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था।

घुमाने के बहाने पुल पर ले जाकर दिया धक्का

पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे मयूर अपनी पत्नी को बाइक से घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला। दोनों शिवनाथ नदी के पुल पर पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने नीलम को पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात होने के कारण महिला का पता नहीं चल सका।

नदी से बरामद हुआ शव

अगली सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च अभियान के दौरान करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नीलम का शव नदी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *