Raipur Blue Water: नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेने के संकेत दिए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि ब्लू वाटर खदान को प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही खदान के चारों ओर फेंसिंग कर लोगों की आवाजाही रोकी जाएगी।![]()
खदान के चारों ओर होगी फेंसिंग
मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खदान को प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए खदान के चारों ओर फेंसिंग का काम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए बाहर से आई विशेषज्ञ टीम लगातार काम कर रही है।


