Raipur Jan Darshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से आने वाले लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और शासन-प्रशासन को जनसरोकारों से सीधे जोड़ना है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने नागरिकों से निर्धारित समय पर जनदर्शन में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत करने की अपील की है।
