Ambikapur Admission Dispute: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक निजी स्कूल द्वारा कथित भेदभाव का मामला सामने आया है। यहां सरगुजिहा बोली बोलने के कारण एक छोटे बच्चे को नर्सरी में प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने कलेक्टर से शिकायत की है। (सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को नहीं मिला एडमिशन)
मिली जानकारी के अनुसार, चोपड़ापारा निवासी राजकुमार यादव अपने करीब साढ़े तीन साल के बेटे का एडमिशन कराने एक निजी स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चे का प्रवेश इस वजह से नहीं लिया क्योंकि वह सरगुजिहा बोली में बात करता है। (अंबिकापुर स्कूल सरगुजिहा बोली विवाद)
परिजनों का कहना है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने यह तक कह दिया कि यदि ऐसे बच्चे को प्रवेश दिया गया तो वहां पढ़ने वाले बड़े घरों के बच्चे भी सरगुजिहा बोलना सीख जाएंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि स्कूल के शिक्षक बच्चे की भाषा समझ नहीं पाएंगे। (Ambikapur school Sargujiha Boli Vivad)
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश (Sargujiha Boli Mamla Ambikapur)
मामले की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




