Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग, जल्द करें आवेदन

Agniveer Recruitment

Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

tcw

जानकारी के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक संचालित की गई थी। अब आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी कराने के लिए 4 मई से 4 जून 2026 तक फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी।

Agniveer Recruitment 2026:

 

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के वेब पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

Agniveer Recruitment 2027

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आयोजित किया जाएगा। जिला और विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि आवेदन या प्रशिक्षण से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है, तो अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *