Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। डीआरजी (DRG), सीआरपीएफ (CRPF) और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम सोमवार सुबह सर्चिंग पर निकली थी, तभी नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर रखा है। इस मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक अपने मारे गए साथियों की याद में शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया था। इसी दौरान सुकमा के जंगलों में मुठभेड़ की स्थिति बनी।
सुकमा SP किरण चौहान और CRPF DIG आनंद सिंह राजपुरोहित ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
