CG School News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित हरिहरपुर के नेवारडांड प्राथमिक शाला में स्कूल भवन की जर्जर स्थिति एक बार फिर सामने आई है। स्कूल की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से एक शिक्षक घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक शाला भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से वहां मौजूद शिक्षक को चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा व्यवस्था और उसकी जर्जर स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
