CG News: केंद्रीय रेल मंत्री 9 अक्टूबर को आएंगे रायपुर, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

CG News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल की ओर से आयोजित आरपीएफ स्थापना दिवस-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रायपुर रेलवे मंडल स्तर पर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

 

रायपुर रेलवे स्टेशन के कामों की होगी समीक्षा

केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन परिसर, यार्ड, पहुंच मार्ग और आसपास चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

रेलवे के सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ स्थापना दिवस समारोह को लेकर भी मंडल स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *