CG Murder: मोबाइल देखने को लेकर 2 सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े ने डंडे से पीट-पीटकर ली छोटे भाई की जान

dhamtari brother murder

CG Murder: धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के फरसगांव गांव में मोबाइल फोन देखने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। खल्लारी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय बड़े भाई पर अपने 16 वर्षीय छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल देखने को लेकर झगड़ा

जानकारी के अनुसार, फरसगांव निवासी 16 वर्षीय कुंदन सोरी मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी (19) ने उसे मोबाइल देखने से मना किया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

आरोप है कि गुस्से में कैलाश ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से कुंदन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोटों के कारण किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। आरोपी बड़े भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *