Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रा घर में कूलर का प्लग लगा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (Deepa dhivar death Electric shock cooler)

घटना कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमरताल निवासी रमेश धीवर की 11 वर्षीय बेटी दीपा धीवर घर में कूलर चालू करने के लिए प्लग लगा रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। करंट लगते ही दीपा बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे आनन-फानन में सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
