CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट, 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव जैसे इलाकों में 25 दिसंबर तक शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। खासतौर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

 

प्रदेश में मंगलवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उत्तरी सीमा से सटे इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव देखा गया है।

CG Weather Update:

इन जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

रायपुर में आज का मौसम

 

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *