Dantewada Naxal Surrender: 63 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 36 नक्सलियों पर था 1.19 करोड़ से अधिक का इनाम

Dantewada Naxal Surrender

Dantewada Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर अंचल में शांति और विकास की दिशा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में संचालित “पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन)” अभियान से प्रभावित होकर कुल 63 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 36 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर, पश्चिम बस्तर, माड़ क्षेत्र और ओडिशा राज्य में सक्रिय रहे हैं। इनमें 18 महिला और 45 पुरुष कैडर शामिल हैं। इनामी नक्सलियों में 7 माओवादियों पर 8-8 लाख, 7 पर 5-5 लाख, 8 पर 2-2 लाख, 11 पर 1-1 लाख और 3 पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सभी माओवादियों ने डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में पुलिस उप महानिरीक्षक (सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज) राकेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, सीआरपीएफ की 111वीं, 195वीं एवं 230वीं वाहिनी के कमांडेंट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सूची

  1. डीव्हीसीएम/कालाहाण्डी एरिया कमेटी सचिव पाकलू उर्फ रैनू उर्फ प्रदीप ओयाम पिता स्व. इरपा ओयाम उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर (8 लाख का इनामी)।
  2. डीव्हीसीएम/पष्चिम बस्तर डिवीजन छात्र संगठन अध्यक्ष मोहन उर्फ संजय उर्फ आजाद कड़ती पिता बैया राम उर्फ कुटा कड़ती उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिरतुर कोर्रामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (08 लाख इनामी)।
  3. डीव्हीसीएम/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव सुमित्रा उर्फ द्रोपती चापा पिता स्व. लक्ष्मया चापा/पति मोहन कड़ती उम्र लगभग 30 वर्ष जाति दोरला निवासी भन्डारपल्ली पटेपारा थाना हिलमीडि जिला बीजापुर (08 लाख का ईनामी)।
  4. मिलिट्री कम्पनी नम्बर 10 पीपीसीएम हुंगी उर्फ अंकिता उर्फ राधिका लेकाम पिता भीमा लेकाम/पति लखन उर्फ सुरेष मड़कामी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी जोनागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (08 लाख का इनामी)।
  5. कंपनी नम्बर 01 सदस्य सुखराम ताती पिता जोगा ताती उम्र लगभग 20 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेखावाया पड़कोपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (08 लाख का इनामी)।
  6. कंपनी नंबर 07 सदस्य पाण्डू मड़काम पिता स्व0 देवा मड़काम उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी परचेली कोडोपाल करकापारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा (08 लाख का इनामी)।
  7. कंपनी 07 सदस्य सोमडू कड़ती उर्फ रिंकू उर्फ परमेष कड़ती पिता जोगा कड़ती उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी गमपुर मुसुपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (08 लाख का इनामी)।
  8. एसीएम कोसी उर्फ जमुना उईका पिता स्व0 चिन्ना उईका पति पाकलू उर्फ रैनू उर्फ प्रदीप ओयाम उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी मल्लेपाड़ थाना उसूर जिला बीजापुर (05 लाख का इनामी)।
  9. एसीएम लखन उर्फ सुरेष मड़कामी पिता स्व0 हुंगा मड़कामी उम्र लगभग 30 वर्ष जाति माड़िया निवासी मुनगा पटेलपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा (05 लाख का इनामी)।
  10. एसीएम सोमारू राम एचाम पिता मंगलू राम एचाम उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (05 लाख का इनामी)।
  11. एसीएम राजू पुनेम पिता स्व0 आयतु पुनेम उम्र लगभग 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी बुर्जी बीचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (05 लाख का इनामी)।
  12. एसीएम मुड़ा कवासी पिता स्व0 लखमा कवासी उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेड़का स्कूलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा (05 लाख का इनामी)।
  13. एसीएम पोज्जे उर्फ मीना मिड़ियाम पति संतु उर्फ आयतु मिड़ियाम उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी गमपुर थाना गंगालूर जिला बीजापुर (05 लाख का इनामी)।
  14. एसीएम आयतु उर्फ संतु मिड़ियाम पिता स्व0 मासा मिड़ियाम उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी गमपुर मुंचापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (05 लाख का इनामी)।
  15. गोंडेरास आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष जोगी मड़काम पिता स्व0 गंगा मड़काम उम्र लगभग 47 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंडेरास पटेलपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (02 लाख का इनामी)।
  16. प्लाटून नं0 30 सदस्य कु0 आयते तामो पिता स्व0 भीमा तामो उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिमलीपेंटा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (02 लाख का इनामी)।
  17. गमपुर आरपीसी मिलिषिया प्लाटून कमाण्डर विदा मुड़ाम पिता स्व0 लखमा मुड़ाम उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी गमपुर मुंचापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (02 लाख का इनामी)।
  18. मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर देवा मड़काम उर्फ जोन्ना देवा पिता स्व0 हड़मा मड़काम उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोण्डेरास पटेलपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (02 लाख का इनामी)।
  19. डीएकेएमएस अध्यक्ष देवा कवासी उर्फ पटेल देवा पिता स्व0 हिड़मा कवासी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोण्डेरास पेद्दापारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (02 लाख का इनामी)।
  20. पीपीसीएम/प्लाटून नं0 04 लखमें नुप्पो पिता हुंगा नुप्पो उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी पामलुर थाना किस्टाराम जिला सुकमा (02 लाख का इनामी)।
  21. प्लाटून नं0 09 सदस्य पार्वती उर्फ पारो कुंजाम पिता स्व0 भीमा कुंजाम उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी छुट्टीवाई छीटिनपारा थाना तर्रेम जिला सुकमा (02 लाख का इनामी)।
  22. डीएकेएमएस अध्यक्ष हुंगा मिड़ियाम पिता स्व. बुधू मिड़ियाम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी गमपुर मुंचापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (02 लाख का इनामी)।
  23. पार्टी सदस्य कोसी मुचाकी पिता मासा मुचाकी उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोलेंगडब्बा थाना कुकानार जिला सुकमा (01 लाख का इनामी)।
  24. पार्टी सदस्य/डीव्हीसीएम दिनेष मोड़ियाम का गार्ड अर्जुन तामो पिता कोसा तामो उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी गमपुर माड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (01 लाख का इनामी)।
  25. आवापल्ली एलओएस सदस्य भीमे उर्फ रतना वेंजाम पिता स्व0 मारा वेंजाम उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी नेण्ड्रा गोटूमपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर (01 लाख का इनामी)।
  26. पार्टी सदस्य/सीसीएम बसवाराजू का गार्ड रामदास उर्फ रामा करटाम पिता स्व0 हुंगा करटाम उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी गहनार थाना मिरतुर जिला बीजापुर (01 लाख का इनामी)।
  27. गोबरा एलओएस सदस्य मुके उर्फ रेषमा सोड़ी पिता हुंगा सोड़ी उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोटोमपल्ली थाना किस्टाराम जिला सुकमा (01 लाख का इनामी)।
  28. पार्टी सदस्य/एसजेडसीएम कमलेष दादा का गार्ड रमनीलो उर्फ रीता मण्डावी पिता देवाराम मण्डावी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोन्डोस कोडेलपारा थाना ओरछा जिला बीजापुर (01 लाख का इनामी)।
  29. पीड़िया एलओएस डिप्टी कमाण्डर राजू कुंजाम पिता वेल्ला कुंजाम उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी इण्ड्री रेंगापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (01 लाख का इनामी)।
  30. आवापल्ली एलओएस सदस्य बदरू अपका पिता स्व0 मंगू अपका उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी कडेनार इत्तापारा थाना बीजापुर (01 लाख का ईनामी)।
  31. पार्टी सदस्य/ डीव्हीसीएम मोहन उर्फ संजय कड़ती का गार्ड सरोज कारम पिता कमलू कारम उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली कारमपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (01 लाख का ईनामी)।
  32. पार्टी सदस्य कु0 हड़मे पोयामी पिता बदरू पोयामी उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी केतुलनार थाना कुटरू जिला बीजापुर (01 लाख का ईनामी)।
  33. पार्टी सदस्य लक्ष्मण उर्फ नरेष आरकी पिता स्व0 नरंगो आरकी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी जैगुर थाना जांगला जिला बीजापुर (01 लाख का इनामी)।
  34. सीएनएम सदस्य सुमित्रा उर्फ नमी मण्डावी पिता स्व0 सुखमन मण्डावी उम्र लगभग 24 वर्ष जाति माड़िया निवासी मोरोड थाना ओरछा जिला नारायणपुर (50 हजार का इनामी))।
  35. सीएनएम सदस्य भीमा उर्फ सोमा कड़ती पिता स्व0 चिन्ना कड़ती उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी समेली ककाड़ीपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा (50 हजार का इनामी)।
  36. सीएनएम सदस्य जोगी पोयाम पिता लक्खू पोयाम उम्र लगभग 23 वर्ष जाति माड़िया निवासी पिड़ियाकोट स्कूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (50 हजार का इनामी))।
  37. डीएकेएमएस सदस्य बोमड़ा उर्फ कट्टी वेट्टी कोवासी पिता हड़मा कोवासी उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी परचेली बोतापारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  38. केएएमएस सदस्य जोगी उर्फ कुटो मड़काम पिता स्व0 आयतु उर्फ टोकेल मड़काम पति स्व0 कोसा मण्डावी निवासी कुंजेरास इत्तापारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  39. मिलिशिया सदस्य भीमा उर्फ टक्का नुप्पो पिता स्व0 नंदा नुप्पो उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी रेवाली बचेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  40. मिलिशिया सदस्य कोसा कुहड़ामी पिता बुधरा कुहड़ामी उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मार्जुम हुर्रापारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  41. जनताना सरकार उपाध्यक्ष हिड़मा गोंचे पिता स्व0 कला गोंचे उम्र लगभग 47 वर्ष जाति मुरिया निवासी गाेंडेरास पटेलपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (निरंक)।
  42. जनताना सरकार सदस्य भीमा कलमू पिता स्व0 गंगा कलमू उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी गाेंडेरास पटेलपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (निरंक)।
  43. मिलिषिया सदस्य दूला दिरदो पिता स्व. हुंगा दिरदो उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंडेरास पटेलपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (निरंक)।
  44. भूमकाल मिलिषिया सदस्य नंगा पदाम पिता स्व.भीमा पदाम उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंडेरास थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (निरंक)।
  45. भूमकाल मिलिषिया सदस्य हड़मा दिरदो पिता स्व. हांदा दिरदो उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी गाेंडेरास पटेलपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (निरंक)।
  46. मिलिषिया सदस्य हुर्रा उर्फ मसरू सुण्डाम पिता स्व. नंदा सुण्डाम उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेंगपाल पटेलपारा थाना किरन्दुल जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  47. मिलिषिया सदस्य केशा अलामी पिता स्व. कुल्ले अलामी उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुसमेली थाना ओरछा जिला नारायणपुर (निरंक)।
  48. रेवाली पंचायत जंगल शाखा सदस्य जोगा कोवासी पिता मुया कोवासी उम्र लगभग 44 वर्ष जाति मुरिया निवासी रेवाली ताड़पारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  49. डीएकेएमएस सदस्य सुदरू मण्डावी पिता स्व. हुंगा मण्डावी उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी बडे़पल्ली थाना किरन्दूल जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  50. डीएकेएमएस सदस्य देवा उर्फ मेस्सी मरकाम पिता स्व. देवा मरकाम उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  51. रेवाली पंचायत मिलिषिया ‘‘सी’’ सेक्षन कमाण्डर हुंगा कुंजाम पिता स्व. देवा कुंजाम उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी रेवाली ताड़पारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  52. भूमकाल मिलिषिया सदस्य जोगा माड़वी पिता स्व. नंदा माड़वी उम्र लगभग 50 वर्ष जाति मुरिया निवासी बुरगुम गायतापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  53. मिलिषिया सदस्य देवा कुंजाम पिता कोसा कुंजाम उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी अरनपुर बण्डीपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  54. डीएकेएमएस सदस्य हुंगा मण्डावी पिता स्व. रोड्डा मण्डावी उम्र लगभग 65 वर्ष जाति मुरिया निवासी मुनगा पटेलपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  55. केएएमएस सदस्य सोमड़ी पोड़ियाम पिता स्व. पाण्डू पोड़ियाम उम्र लगभग 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी मुनगा कुंजेपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  56. डीएकेएमएस सदस्य हुंगा मुचाकी पिता कोसा मुचाकी उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी बडे़गादम स्कूलपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  57. मिलिशिया सदस्य जोगा वेट्टी उर्फ बोड़गे पिता स्व. सुकड़ा वेट्टी उम्र लगभग 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी बडे़गादम स्कूलपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  58. मिलिशिया सदस्य हुंगा बारसे पिता स्व. बुधु बारसे उम्र लगभग 48 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुरंगेल सरपंचपारा थाना किरन्दूल जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  59. दुड़वा उर्फ रिकेष सोरी पिता स्व. जोगा सोरी उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी नीलावाया मिलकानपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा (निरंक)।
  60. मिलिषिया डिप्टी कमाण्डर दिनेश वट्टी पिता कोपा वट्टी उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी ताकिलोड़ जाड़कापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर (निरंक)।
  61. मिलिषिया सदस्य कुमारी सुनीता अट्टामी पिता मेहतर अट्टामी उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी ताकीलोड़ जाड़कापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर (निरंक)।
  62. भूमकाल मिलिषिया कमाण्डर लक्ष्मण उर्फ बोक्का उर्फ सुखदेव तेलाम पिता स्व0 सन्नू तेलाम उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर (निरंक)।
  63. भूमकाल मिलिषिया सदस्य पाकलू उर्फ भगत कड़ती पिता बुटलू कड़ती उम्र लगभग 50 वर्ष जाति मुरिया निवासी रेकावाया सरगीपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर भूमकामल मिलिषिया सदस्य।

इन गंभीर घटनाओं में रहे शामिल

आत्मसमर्पित माओवादियों में कई कुख्यात कैडर शामिल हैं, जो पुलिस मुठभेड़ों, आईईडी विस्फोट, एम्बुश, आगजनी, हत्या एवं फायरिंग जैसी गंभीर नक्सली घटनाओं में सक्रिय रहे। इनमें डीवीसीएम, पीपीसीएम, प्लाटून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *