CG News: नशीले इंजेक्शन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 63 इंजेक्शन जब्त

CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नशे के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री में लिप्त दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 63 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

बंगाली चौक पर मुखबिर से सूचना मिली कि अंबिकापुर के तकिया फिल्टर प्लांट बेनीपुर के पास दो युवक इंजेक्शन बेच रहे हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया।

पहले आरोपी संतोष यादव, निवासी तकिया, थाना कोतवाली अंबिकापुर और दूसरे ब्रजेश बरवा, निवासी सन्ना, जिला जशपुर, थे। उनके पिट्ठू बैग से 33 नग REXOGESIC और 31 नग AVIL इंजेक्शन बरामद किए गए। दोनों को NDPS एक्ट की धारा 22(C) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *