मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान 50 वर्षीय महेश्वर शर्मा के रूप में हुई है, जो बिहार के सहारनपुर जिले के वासुदेव गांव का निवासी था. वह सिंधिया गांव में बन रही पानी टंकी के निर्माण में मजदूर के रूप में काम कर रहा था.जानकारी के अनुसार, महेश्वर मंगलवार रात को निर्माणाधीन पानी टंकी के ऊपर सो रहा था. बुधवार सुबह उसका शव टंकी के नीचे पड़ा मिला. आशंका जताई जा रही है कि वह रात में टंकी से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले की जांच जारी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *