CG Breaking: 9 महीने की प्रेग्नेंट टीचर को जड़े थप्पड़, प्रिंसिपल ने पेट में घूंसे मारे

CG Breaking: 9 महीने की प्रेग्नेंट टीचर को जड़े थप्पड़, प्रिंसिपल ने पेट में घूंसे मारे

CG Breaking: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड स्थित बसकेपी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 9 महीने की गर्भवती शिक्षिका ने स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़िता शिक्षिका अनिगा लकड़ा ने गनेशमोड़ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता अनिगा लकड़ा, जो विद्यालय में भूगोल विषय की व्याख्याता हैं, ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। उन्होंने 6 जनवरी को ऑनलाइन माध्यम से एक दिन का आकस्मिक अवकाश लिया था। इसके बावजूद 7 जनवरी को वे सुबह 10 बजे से पहले स्कूल पहुंच गई थीं।

आरोप है कि प्राचार्य मंगना राम ने जानबूझकर उन्हें उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित दर्शाया, जबकि दो अन्य कर्मचारी जो स्कूल नहीं आए थे, उन्हें उपस्थित दर्ज कर दिया गया।

CG Breaking: 9 महीने की प्रेग्नेंट टीचर को जड़े थप्पड़, प्रिंसिपल ने पेट में घूंसे मारे

विरोध करने पर भड़के प्राचार्य

पीड़िता का आरोप है कि प्राचार्य मंगना राम ने जानबूझकर उन्हें उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित दर्शाया और पूछताछ करने पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। शिक्षिका ने बताया कि प्राचार्य ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी सेवा पुस्तिका खराब करने और जीवन बर्बाद कर देने की धमकी भी दी।

चेहरे पर थप्पड़ मारे, पेट में भी मारा – पीड़िता

शिकायत में यह भी बताया गया है कि प्राचार्य ने शिक्षिका के साथ मारपीट की, उनके चेहरे पर थप्पड़ मारे और पेट में घूंसे भी मारे। पीड़िता 9 माह की गर्भवती हैं और घटना के बाद उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। घटना के समय स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था।

टीचर एसोसिएशन संघ ने की निंदा

छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राचार्य के तत्काल निलंबन की मांग की है। सिंह ने भरोसा जताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई जरूर होगी

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव ने बताया कि मामला जैसे ही संज्ञान में आया हमनें कुसमी BEO को जांच के लिए निर्देशित कर दिया है।

8 जनवरी की सुबह ही BEO वहां जांच के लिए पहुंच गए थे। उनके द्वारा जांच की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट आने के बाद बिना देर किए आगे की कार्रवाई होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *