CG News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र स्थित भेण्ड्री गांव में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक अज्ञात बदमाश रेनकोट और चेहरे पर नकाब पहनकर एक मकान में घुस गया। घर में मौजूद महिला ने आहट सुनकर विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। इसके बाद बदमाश घर से सामान चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।![]()
महिला घायल
घटना की जानकारी मिलते ही घायल महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए रेनकोट और चेहरे पर नकाब पहन रखा था। हालांकि उसकी गतिविधियां घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई हैं। पुलिस फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

