CG Crime: पति ने पत्नी के सिर पर किया जोरदार वार, हालत नाजुक; CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

CG Crime: सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पति ने पत्नी के सिर पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सुकमा रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना नागाराम गांव के पटेलपारा की है। यहां रहने वाली माड़वी सुशीला आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उनका पति माड़वी हिड़मा के साथ विवाद हो गया था। इसी दौरान पति ने महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सीआरपीएफ जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को तुरंत चिंतलनार अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सुकमा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *