Surajpur Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की जान चली गई। विश्रामपुर थाना में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। (अज्ञात वाहन की टक्कर से आरक्षक की मौत)
जानकारी के अनुसार, आरक्षक अभय पांडे (Constable Abhay Pandey Death Surajpur Accident) 10वीं बटालियन सिलफिली में आयोजित फिटनेस ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। ट्रेनिंग से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। (Surajpur Accident Constable Death)

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
