Janjgir Jewellery Shop Video: ज्वेलरी दुकान में घुसे चार बदमाश, दुकानदार को जमीन पर पटका; महिला से भी मारपीट, VIDEO वायरल

Janjgir Jewellery Shop Video

Janjgir Jewellery Shop Video: जांजगीर-चांपा जिले के रहौद क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में घुसकर मारपीट और चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह पूरी घटना दुकान और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार 19 मार्च की सुबह करीब 7:58 बजे चार युवक गेट के रास्ते दुकान में घुसे। दुकान खाली देखकर एक आरोपी ने चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन उठा लिया। इसी दौरान दुकान संचालक सुदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें पकड़कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने घर के अंदर मौजूद महिला के साथ भी मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक महिला के बाल पकड़कर घसीटते और थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। महिला लगातार दया की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी उसे कमरे में ले जाते दिखाई दिए।

दूसरे कैमरे में दिखता है कि आरोपियों ने दुकानदार को जमीन पर पटककर करीब 3 मिनट तक मारपीट की और फिर फरार हो गए। घटना के बाद शिवरीनारायण थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *