CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, EOW-ACB से 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं वापस लेने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से गृह विभाग को वापस कर दी गई हैं।

आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा गया है। आदेश जारी होने के साथ ही यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

इन अधिकारियों की सेवाएं लौटाई गईं

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक वीरेंद्र चंद्रा, शरद चंद्रा, बृजेश कुशवाहा, संतराम सोनी और उमेंद्र टंडन की सेवाएं गृह विभाग को वापस की गई हैं।

इसके अलावा निरीक्षक पौरुष पुर्रे, सौरभ द्विवेदी, उप निरीक्षक जितेंद्र नंदे, सहायक उप निरीक्षक निर्भय लाल ध्रुव तथा आरक्षक अभिषेक कुमार, रितेश दीवान और सोहन ध्रुव की प्रतिनियुक्ति भी समाप्त कर उनकी सेवाएं गृह विभाग को लौटा दी गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *