Janjgir Champa Murder: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने गुस्से में अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे की ईंट से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी शिवाजी केवट (32) ने अपनी पत्नी से खाना मांगा। खाना नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया और खाट पर लेटे अपने डेढ़ साल के बेटे अनुराग को घर के पास ले जाकर उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पिता ने सिर पर ईंट मारकर बेटे की हत्या की
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे शिवाजी केवट (32) ने अपनी पत्नी से खाना मांगा। खाना नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया। इसी दौरान उन्होंने खाट पर लेटे डेढ़ साल के मासूम बेटे अनुराग को घर के पास ले गया और वहां गुस्से में सिर पर ईंट से वार कर दिया।

पोते को बचाने आई दादी पर भी किया हमला
बच्चे की दादी जब बचाने आई, तो उसपर भी ईंट से हमला किया और दादी घायल हो गई। आसपास शोर सुनकर मोहल्ले के लोग और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी शिवाजी को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांधकर रोक लिया ताकि वह भाग न सके।
परिजनों ने बताया कि शिवाजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका मेंटल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हर छह महीने में उसका इंजेक्शन लगता है, लेकिन इस बार यह नहीं लगा था।

आरोपी पुलिस हिरासत में
घटना की सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी शिवाजी केवट को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Surajpur Murder: 4 माह के मासूम ने रोया तो मां ने पटककर मार डाला, रूह कंपा देने वाली वारदात
