CG News: नदी में बहकर आई लाश, क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी

CG News: सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र स्थित शर्मा गांव में नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, नदी में करीब 40 से 45 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बहकर आया था। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *