CG Teacher Drunk: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक, टेबल के नीचे गिरे; डरकर भागे बच्चे

CG Teacher Drunk: जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक में एक शिक्षक के कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत परसदा के नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर में पदस्थ शिक्षक ललित भारद्वाज की हालत देखकर स्कूल में मौजूद बच्चे घबरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए।

ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए स्टाफ रूम पहुंचे। कुर्सी पर बैठने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे टेबल के नीचे गिर पड़े। काफी देर तक वे वहीं पड़े रहे, जिससे स्कूल का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बच्चों ने परिजनों को दी जानकारी

शिक्षक को लंबे समय तक उसी हालत में देखकर बच्चे डर गए। वे स्कूल से बाहर निकलकर अपने परिजनों के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। लोगों ने शिक्षक को उठाने की कोशिश की, लेकिन तत्काल सफलता नहीं मिली।

2 घंटे बाद उठे शिक्षक

ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ से दो घंटे बाद शिक्षक खुद उठकर जमीन पर बैठ गए और काफी देर तक बड़बड़ाते रहे। घटना के दौरान स्कूल में पढ़ाई भी प्रभावित रही।

प्रधानपाठक प्रशिक्षण में थीं

विद्यालय में कुल 22 बच्चों का नामांकन है। यहां शिक्षक ललित भारद्वाज के साथ प्रधानपाठक अनुसुइया कंवर भी पदस्थ हैं। शनिवार को प्रधानपाठक विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्हें संकुल केंद्र पहरिया में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *