Raigarh Sex Racket: रायगढ़ जिले में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दलाल और एक महिला को गिरफ्तार किया है। ग्राहकों से डील कर बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मकान मालिक नारायण वैष्णव के विरुद्ध पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में तीसरी बड़ी कार्रवाई है। (रायगढ़ देह व्यापार में दलाल और महिला गिरफ्तार)

दरअसल, रायगढ़ जिले में अनैतिक देह व्यापार (Raigarh Sex Racket Busted) के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 7 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर निवासी नारायण वैष्णव अपने मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवा रहा है।

सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान मकान के भीतर आरोपी नारायण वैष्णव और एक महिला मौजूद मिली। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाता था और स्वयं दलाली सहित पूरे संचालन का प्रबंधन करता था। (रायगढ़ सेक्स रैकेट भंडाफोड़)

कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 2,000 रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन (ओप्पो और रेडमी) तथा आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। (रायगढ़ सेक्स रैकेट भंडाफोड़)
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, साइबर थाना और महिला थाना की टीम की भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
नारायण वैष्णव पिता भुवनेश्वर वैष्णव, उम्र 55 वर्ष, निवासी बोईरदादर चर्च के पास, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़
कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ में देह व्यापार, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा और अन्य सामाजिक बुराइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Raigarh Sex Racket: सेक्स रैकेट भंडाफोड़, पुलिस ने मारी रेड, 2 महिलाएं समेत 4 गिरफ्तार
