Manendragarh News: झोले में मिली नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Manendragarh News:

Manendragarh News: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चनवारीडांड स्थित वन विभाग डिपो के पास शुक्रवार सुबह एक नवजात शिशु लावारिस हालत में थैले में मिली। सुबह टहलने निकले लोगों को रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत शिशु को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। (Manendragarh Newborn Found)

जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को एक झोले में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया था। रोने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है और वह सुरक्षित है। शिशु को मेडिकल टीम की विशेष निगरानी में रखा गया है। (Manendragarh jhole me Navjaat Shishu)

अस्पताल स्टाफ ने बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। वहीं, सूचना मिलने पर कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। (Manendragarh thaile me Navjaat Shishu)

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *