CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: रायपुर रेल मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक घोषित किया है। इस निर्माण के तहत बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डरों को लॉन्च किया जाना है, जिसके कारण 22, 23 और 24 नवंबर को अलग-अलग लाइनों पर 3 से 4 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इस तकनीकी कार्य के चलते 23 और 24 नवंबर को कुल 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते ही शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा।

23 नवंबर रद्द रहने वाली ट्रेनें

68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर: यह ट्रेन केवल बिलासपुर तक चलेगी, बिलासपुर से गोंदिया तक रद्द रहेगी।

68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू: यह ट्रेन गोंदिया से नहीं चलेगी, बल्कि बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *