CRPF Bharti 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, CRPF में 521 पदों पर भर्ती; 81,100 तक वेतन

CRPF Bharti 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने खेल कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग समेत 22 खेलों को शामिल किया गया है।

इस भर्ती में हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद हैं। हेड कांस्टेबल (GD) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपए तक वेतन मिलेगा। वहीं कांस्टेबल (GD) पद के लिए 21,700 से 69,100 रुपए तक वेतन निर्धारित है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को अधिकतम 5 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।

crpf

चयन प्रक्रिया में नहीं होगी लिखित परीक्षा

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहचान जांच, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा, खेल परीक्षण, मेडिकल और समीक्षा मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। वहीं महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

crpf

हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं पास जरूरी

हेड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो या राष्ट्रीय खेलों में राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश की ओर से हिस्सा लिया हो।

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले, इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता, जूनियर राष्ट्रीय खेल या चैंपियनशिप में स्वर्ण या रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।

कांस्टेबल के लिए 10वीं पास जरूरी

कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार ने जूनियर या सीनियर राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लिया हो। राष्ट्रीय खेल, राज्य स्कूल टीम या एसजीएफआई स्कूल गेम्स में पदक या तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी भी पात्र होंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया विंटर गेम्स और इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *