CG Teacher Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2025 के तहत राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (Chhattisgarh Teacher Vacancy)

सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका (Government Teacher Recruitment 2025)
छत्तीसगढ़ सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर छत्तीसगढ़ के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर 5000 पदों पर शिक्षक भर्ती का ऐलान किया है. इसके लिए आवेदन 10 सिंतबर 2025 तक लिए जाएंगे. भर्ती प्रक्रिया CG Vyapam द्वारा आयोजित की जाएगी. राज्य के उम्मीदवाक कई महीनों से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे जो अब जाकर पूरा होने वाला है।

शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता और शर्तें (Teacher Bharti 2025)
अप्लाई करने के लिए उम्मादवारों को बी.एड./डी.एड. और TET पास होना जरूरी है. हालांकि कुछ ऐसे भी पद है जहां TET में छूट दी जा सकती है. उम्मीदवारों की उम्र 18-35 वर्ष तक तय की गई है. वहीं आरक्षित वर्गों OBC, SC/ST को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
कहां करें आवेदन?
उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
