CG Tehsildar Transfer: रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण तथा अधिकारियों के उपस्थिति प्रतिवेदन के आधार पर यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी अपने नए कार्यस्थल पर तत्काल प्रभाव से दायित्व संभालेंगे।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- अमित केरकेट्टा – तहसीलदार, रायपुर
- प्रेरणा सिंह – अतिरिक्त तहसीलदार, रायपुर
- सौरभ चौरसिया – अतिरिक्त तहसीलदार, रायपुर
- जयेन्द्र सिंह – तहसीलदार, खोरपा (अभनपुर)
- राममूर्ति दीवान – तहसीलदार, धरसींवा
- सृजन सोनकर – अतिरिक्त तहसीलदार, रायपुर
- ख्याति नेताम – तहसीलदार, खरोरा
- राजकुमार साहू – नजूल तहसीलदार, रायपुर
- गजानंद सिदार – नायब तहसीलदार, अभनपुर

