CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में ढाल दास कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान भूपेश बघेल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उनके कांग्रेस प्रवेश के बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। गुरु बालदास परिवार का सतनामी समाज में प्रभाव है। ऐसे में परिवार के वरिष्ठ सदस्य के कांग्रेस में जाने से इसके राजनीतिक असर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
गौरतलब है कि गुरु बालदास सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरुओं में शामिल हैं। वहीं उनके पुत्र खुशवंत साहब वर्तमान भाजपा सरकार में मंत्री हैं।

