Raipur Accident: रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत; 3 की हालत नाजुक

Raipur Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से नागपुर जा रही एसयूवी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं।

हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी ट्रक में बुरी तरह फंस गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहन को ट्रक से बाहर निकालने के लिए JCB की मदद लेनी पड़ी।

3 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल हुए तीन लोगों को उपचार के लिए साकोली उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हुई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *