Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ फिल्म टैक्स फ्री, CM साय ने किया ऐलान

Hanuman Ansh: छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म देखने के बाद इसे टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म देखी।

Hanuman Ansh: छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म देखने के बाद इसे टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म देखी।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्रिपरिषद के सदस्य और विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों ने भी फिल्म का प्रदर्शन देखा।

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया है। फिल्म ने तीसरे सप्ताह से ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब यह कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 24 दिनों में 40.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर 1906% का मुनाफा दर्ज किया है।

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने से प्रदेश के दर्शकों, खासकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिलेगा।

नीम करौली बाबा पर आधारित है फिल्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने हमेशा समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। संतों ने अपने जीवन और आचरण से मानवता और लोककल्याण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है।

मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *