Raipur Drugs Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखे नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद ड्रग्स का नेटवर्क अब रिहायशी इलाकों तक फैल चुका है। ताजा मामला अमलीडीह (Amlidih Drugs Case Raipur) इलाके से सामने आया है, जहां एक फ्लैट के अंदर युवक-युवती का ड्रग्स, कैश और मोबाइल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में युवक मोबाइल पर बात कर रहा। युवती वीडियो बनाते और गालियां देती नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शुभम सिंघनापुरे, मनोज राव (28) और 4 अन्य शामिल है। (Raipur Drugs Taskari)
रायपुर में ड्रग्स लेते युवक-युवती का वीडियो वायरल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टेबल में मोबाइल, पैसे और ड्रग्स (संभावित MDMA/कोकीन) की 19 लाइन खींची हुई टेबल में दिख रही है। लाइन के पास क्रेडिट कार्ड पड़ा हुआ है। इस वीडियो को युवती ने ही बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।(Raipur drug racket)




6 महीने में पुलिस ने 79 पैडलर्स को पकड़ा
रायपुर में 6 महीने पहले भी इसी तरह के वीडियो सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर 79 पैडलर्स को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को जेल भेजने के साथ करोड़ों का सामान भी जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से पैडलर कुछ दिन थमे, लेकिन नए साल के मद्देनजर रायपुर में फिर से एक्टिव हो गए हैं।
गृहमंत्री बोले- जल्द करेंगे कार्रवाई

इस मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पिछले 2 महीने में तेज हुई है। पुलिस एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन कर रही है। दोषियों तक जल्द कार्रवाई कर पहुंचा जाएगा।
