Dhirendra Krishna Shastri: भिलाई के जयंती स्टेडियम में 25 से 29 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की भव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भिलाई यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक, पार्किंग और डायवर्जन प्लान जारी किया है।

VIP वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया सभी वीआईपी पास वाले वाहन चालक अपने वाहन चोपड़ा पेट्रोल पम्प से होकर हेलीपेड ग्राउंड और कला मंदिर एवं कला मंदिर के सामने खड़ा कर सकेंगे. ऑटो चालक एवं बस चालक श्रद्धालुओं पुलिस पेट्रोल के पीछे एवं सेक्टर 07 स्कूल तैयार पार्किंग में उतारेंगे.
इन मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंध
उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. जयंती स्टेडियम कटिंग (फारेस्ट एवेन्यू मार्ग ) से कार्यक्रम स्थल जयंती स्टेडियम तक पैदल आना जाना प्रतिबंधित रहेगा

अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
हनुमंत कथा के दौरान इस सम्पूर्ण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. रायपुर, चरोदा एवं भिलाई 03 की ओर से आने वाले वाहन – कथा स्थल पर रायपुर की ओर से आने वाले वाहन कुम्हारी से पावर हाउस अंडर ब्रिज से मुर्गा चौक होते हुए सेक्टर 06 पुलिस ग्राउंड एवं भिलाई विधालय सेक्टर 02 में अपने वाहन खड़े करेंगे. बेमेतरा,
धमधा, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन धमधा से धमधा नाका ओवर ब्रिज, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क से वाय सेप ब्रिज से सेक्टर 9 चौक होते हुए सेक्टर 07 स्कूल ग्राउंड और सेक्टर 10 गणेश पंडाल में अपनी गाड़ियों को पार्क करेंगे, यहां से उन्हें कथा स्थल तक पैदल-पैदल जाना होगा.
राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाली गाड़ियां जिले में राजनांदगाव या बालोद से आने वाले वाहन चालक पुलगांव चौक से जेल तिराहा पहुंचेंगे, यहां से डीपीएस चौक, भिलाई निवास कटिंग होते हुए पोलो ग्राउंड में अपने-अपने वाहन पार्क करेंगे. धमतरी, पाटन की ओर से आने वाले वाहन चालक – जिले में धमतरी या पाटन मार्ग से आने वाले वाहन चालक उतई तिराहा से डीपीएस चौक से भिलाई निवास कटिंग और यहां से पोलो ग्राउण्ड में अपने वाहन खड़े करेंगे. उतई तिराहा, टाउनशिप का पंथी चौक, सेक्टर 7 व 8 चौक, 2.5 मिलियन चौक और मुर्गा चौक वाहनों के लिए डायवर्जन पाइंट होंगे.
