CG News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी, विद्यार्थी जल्द करें ऑनलाइन

CG News: गरियाबंद जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। (Post Matric Scholarship)

शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए बैंक खाता एवं आधार सीडिंग से संबंधित संशोधन की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जा रही है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नवीन आवेदन, पंजीयन एवं नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। (Post Matric Scholarship Last Date)

संस्थाओं के लिए भी विभिन्न चरणों की समय-सीमा तय की गई है। शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 है। शासकीय संस्थाओं द्वारा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 तथा छात्रवृत्ति भुगतान जारी करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तय की गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने की स्थिति में यदि किसी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाता है, तो इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे। विद्यार्थियों एवं संस्था प्रमुखों से अपील की गई है कि छात्रवृत्ति योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *