मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : इस दिन आवेदन की अंतिम तिथि, जल्द करें अप्लाई

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। श्रम विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। कलेक्टर जिला रायपुर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। (Mukhyamantri Naunihal Scholarship Scheme)

योजना का लाभ उन पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को दिया जाता है, जो वर्तमान में किसी शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हैं। ऐसे श्रमिक, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, श्रम विभागीय कार्यालय, नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र अथवा च्वाइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (नौनिहाल छात्रवृत्ति आवेदन)

मंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 31 दिसंबर 2025 (Naunihal Scholarship Last Date 31 December) के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी प्रकार से विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए पात्र श्रमिक परिवारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *