CG Wedding: एक दूल्हा और दो दुल्हनें, शादी ने देख हैरान रह गए लोग

Kondagaon Wedding

CG Wedding: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में एक अनोखी शादी ने हर किसी को चौंका दिया। 24 मार्च को आयोजित इस विवाह में एक ही दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (Kondagaon Wedding Video)

आमतौर पर एक दूल्हा एक दुल्हन के साथ विवाह करता है, लेकिन इस शादी की खास बात यह रही कि इसमें शामिल दूल्हा और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी। परिवार और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए इस अनोखे विवाह को मान्यता दी। (कोंडागांव एक दूल्हा दो दुल्हन)

शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा विवाह का कार्ड छपवाया, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल थे। यह कार्ड लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण इस शादी में शामिल हुए। (कोंडागांव वायरल शादी)

रस्में भी रहीं खास (Kondagaon Viral Wedding)

विवाह समारोह में हल्दी, बारात, फेरे और भोज सहित सभी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं। कार्यक्रम के बाद दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया, जिसमें बारातियों और मेहमानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *