CG News: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम; शव उठाने से किया इनकार

Korba Truck Accident : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने शव को उठाने से इनकार कर सड़क जाम कर दिया है।

 

हादसा कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर उरगा चौक के पास का है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से बाहर गए थे और वापस गांव लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम पटेल (34) और अयोध्या पटेल (36) के रूप में हुई है, जो बरीडीह गांव के निवासी और आपस में रिश्तेदार थे।

 

गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, शव उठाने से इनकार

हादसे की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को तात्कालिक मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

वाहन चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *