Sakti Accident: सक्ती में बड़ा हादसा, RKM पावर प्लांट में लिफ्ट गिरी, 4 मजदूरों की मौत, 6 घायल

Sakti Accident

Sakti Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही लिफ्ट करीब 131 फीट ऊंचाई से गिर गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश और झारखंड के रहने वाले हैं। हादसे के वक्त लिफ्ट में 10 मजदूर सवार थे। अचानक तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट 40 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गई।

इस घटना में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी हैं। वही 6 अन्य लोग घायल है, जिन्हे इलाज के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मजदूरों और परिजनों ने प्लांट गेट पर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर मौत हुई और कई घायल हैं। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट की तकनीकी खराबी सामने आई है।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मदद राशि देने और घायलों के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद प्लांट प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *