Medicine Price : अब महंगी हो सकती हैं बुखार पेन किलर समेत अन्य दवाइयां, ग्लूकोज बोतल के बढ़े दाम !

Medicine Price : अब महंगी हो सकती हैं बुखार पेन किलर समेत अन्य दवाइयां, ग्लूकोज बोतल के बढ़े दाम !

Medicine Price : ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब दवाइयों की कीमत पर भी दिखने लगा है। दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल महंगा हो गया है। इसके कारण ग्लूकोज बोतल और दवाइयों की स्ट्रिप 20 से 30 फीसदी तक महंगी हो गई हैं।

READ MORE : CG News : छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल एडमिशन शुरू ! शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल !

दवा कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में बुखार, दर्द और शुगर की दवाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं। पैरासिटामॉल, डाइक्लोफेनेक, मेटफॉर्मिन और दूसरी जरूरी दवाइयां महंगी होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई केमिकल और पैकिंग का सामान विदेशों से आता है। युद्ध के कारण सामान की सप्लाई प्रभावित हुई है और शिपिंग खर्च भी बढ़ गया है। इससे दवा कंपनियों की लागत बढ़ रही है।

 

READ MORE :  CG Breaking: महिला-बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल,देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

ग्लूकोज बोतल बनाने में उपयोग होने वाली पीवीसी बोतल, एल्युमिनियम फॉइल और दूसरे पैकिंग मटेरियल के दाम भी बढ़ गए हैं। दवा व्यापारियों का कहना है कि अभी लोगों को पुरानी कीमत पर दवाइयां मिल रही हैं क्योंकि बाजार में पुराना स्टॉक बचा हुआ है।

🔵 हमारें व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें 👉 https://chat.whatsapp.com/IzJe2iqls0DJHePwkTqKEV

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *