राजनांदगांव | CG Breaking: जिले के डोंगरगांव क्षेत्र से धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक मामला सामने आया है। पथरी गांव निवासी सांवत राम बंजारे ने एक धार्मिक संस्था पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, जमीन कब्जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे आरोप लगाए हैं।
बता दें कि मंगलवार को राजनांदगांव में प्रेसवार्ता कर बंजारे ने बताया कि वर्ष 1996 में उनकी पत्नी बीमार थीं। इलाज के दौरान उनका संपर्क एक धार्मिक संस्था से हुआ। संस्था से जुड़े लोगों ने मदद का भरोसा दिलाया और बाद में उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।
READ MORE : Medicine Price : अब महंगी हो सकती हैं बुखार पेन किलर समेत अन्य दवाइयां, ग्लूकोज बोतल के बढ़े दाम !
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को जबरन गौमांस खिलाया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था से जुड़े लोगों ने गांव की जमीन पर कब्जा कर प्रार्थना भवन बना लिया। वहीँ सांवत राम बंजारे का कहना है कि उन्होंने साल 2021 से इस पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू की, जिसमें कथित फर्जीवाड़ा और दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने जैसी बातें सामने आईं।
READ MORE : CG Breaking: महिला-बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल,देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
फिलहाल इस पुरे मामले में प्रशासन और संबंधित संस्था की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. खबर पर अपडेट के लिए जुड़े रहे ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज़ से.
