CG Weather Update: बारिश नहीं होने से बढ़ी उमस, 2 दिन बाद राहत मिलने की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में मंगलवार को बारिश नहीं होने से उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग (IMD Alert CG) के मुताबिक, अगले दो दिन तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद वर्षा गतिविधियों के दायरे और मात्रा में बढ़ोतरी की संभावना है। (Heavy rain in CG)

CG Rain Alert

इस सीजन की सामान्य वर्षा पूरी (CG Rain Alert)

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदेश में सीजन की सामान्य वर्षा हो चुकी है। आने वाले दिनों में एक मजबूत सिस्टम बनने पर यहां का बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है। पिछले तीन दिनों से राजधानी रायपुर में खंड वर्षा का दौर जारी रहा, लेकिन मंगलवार को बारिश न होने से उमस बढ़ गई।

राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। तापमान 25 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना, जानिए रायपुर का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *