CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना, जानिए रायपुर का हाल

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश का असर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में रविवार और सोमवार को तेज बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे का हाल (Heavy rain in CG)

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजधानी के अलग-अलग इलाकों में बारिश दर्ज की गई। लालपुर मौसम वेधशाला में 52 मिमी. बारिश हुई और माना में 12.6 मिमी. में आंकड़ा सिमटा रह गया।

कई इलाकों में जमकर बारिश हुई तो कई जगह केवल बूंदाबांदी तक ही सीमित रह गई। इससे शहर के भीतर सूखे और बारिश वाले इलाकों का बड़ा अंतर देखने को मिला।

CG Rain Alert

गरज-चमक के साथ हुई बारिश

रविवार शाम रायपुर में बादलों की तेज गरज और बिजली गिरने का डर बना रहा। इसके बाद हुई तेज बारिश ने कई जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा कर दी। सोमवार को भी दोपहर में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, लेकिन इसका असर केवल 5 से 7 किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम? (CG Rain Alert)

मौसम विभाग (IMD Alert CG) के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। अनुमान है कि 13 सितंबर से प्रदेश में वर्षा का दायरा और मात्रा दोनों बढ़ेंगे।

राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश हो सकती है। अधितकम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

CG Weather Update : आज बस्तर में जमकर बरसेंगे बादल, 3 दिन बाद और तेज होगी बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *