Raipur Murder: राजधानी रायपुर के ढेबर सिटी थाना पुरानीबस्ती इलाके में एक विवाहिता की लाश फांसी पर लटकी मिली है। मृतका के शव पर चोट के निशान मौजूद थे और मुंह व नाक से खून भी निकला था। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मृतका का नाम तमन्ना परवीन (Tamanna Parveen death) पति फिरोज अंसारी बताया जा रहा है। मशेदपुर, झारखंड निवासी मृतका के पिता एस.के. अख्तर और अन्य परिजनों ने SSP रायपुर को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि बेटी तमन्ना का निकाह 16 जनवरी 2014 को रीति-रिवाज के साथ हुआ था। विवाह के पहले से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाती रही।
परिजनों के अनुसार, निकाह के दौरान और बाद में 5 लाख रुपए की मांग की जाती थी। उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और बदनाम करने तथा निकाह तोड़ देने की धमकियां दी जाती थीं।

28 अगस्त को हुई मौत (Raipur woman death)
28 अगस्त को तमन्ना परवीन (Tamanna Parveen death) की मौत की सूचना मिली। बताया गया कि ढेबर सिटी स्थित मकान में उसकी लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। मायके वालों का कहना है कि बेटी हमेशा ससुराल वालों की प्रताड़ना के बारे में रो-रोकर बताती थी।

टीआई पुरानीबस्ती योगेश कश्यप ने बताया कि शव को तीन दिन तक अस्पताल में सुरक्षित रखा गया था, ताकि मायके पक्ष के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा सके। पीएम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
