CG Chakubaji: लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटे संग घर में घुसकर चाकू से किए वार, बेटी-दामाद समेत 5 घायल

CG Chakubaji: बिलासपुर में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी और दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों आरोपी चेहरे पर गमछा बांधकर घर में घुसे और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे दामाद के माता-पिता और बहन पर भी हमला किया गया।

CG Chakubaji: बिलासपुर में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी और दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों आरोपी चेहरे पर गमछा बांधकर घर में घुसे और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे दामाद के माता-पिता और बहन पर भी हमला किया गया।

इस घटना में बेटी-दामाद समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस फरार पिता-पुत्र की तलाश में जुटी है।

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

जानकारी के मुताबिक, मंगला के धुरीपारा निवासी शाहिद अली पेशे से ड्राइवर हैं। उनका बेटा समीर अली एक निजी दूध कंपनी में काम करता है। समीर ने करीब एक साल पहले मोहल्ले में रहने वाली बलराम कश्यप की बेटी से प्रेम विवाह किया था।

इस शादी से युवती के परिवार वाले नाराज थे और उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

चेहरे पर गमछा बांधकर घर में घुसे पिता-पुत्र

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात समीर अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर था। इसी दौरान उसका ससुर बलराम कश्यप अपने बेटे के साथ वहां पहुंचा।

पहचान छिपाने के लिए बलराम ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। घर में पहुंचते ही दोनों ने समीर और अपनी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परिवार के लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी हमला

हमले के दौरान बेटी की चीख सुनकर समीर की मां शाइस्ता, पिता शाहिद और बहन बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में बेटी-दामाद समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए।

तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। एएसपी पंकज पटेल समेत पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CG Chakubaji: बिलासपुर में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी और दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों आरोपी चेहरे पर गमछा बांधकर घर में घुसे और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे दामाद के माता-पिता और बहन पर भी हमला किया गया।

पपीते के विवाद में सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला

बिलासपुर के बुधवारी बाजार में पपीते को लेकर दो सब्जी व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक व्यापारी ने दूसरे पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी की छाती और बाएं हाथ में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीला पपीता बताकर लेने से किया इनकार

सिरगिट्टी के नयापारा निवासी विश्वकर्मा बुधवारी बाजार में सब्जी बेचता है। उसने पुलिस को बताया कि बाजार के व्यापारी कुनाल साहू ने शनिचरी बाजार से ऑटो के जरिए दो कैरेट पपीते मंगवाए थे।

गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे वह दोनों कैरेट पपीते लेकर कुनाल की दुकान पहुंचा। इस दौरान कुनाल ने पपीते पीले होने की बात कहते हुए उन्हें लेने से इनकार कर दिया।

गाली देने से मना किया तो चाकू से किया हमला

पपीते को लेकर विवाद बढ़ गया और कुनाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और दुकान में रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया।

हमले में व्यापारी की छाती और बाएं हाथ में चोट आई। मौके पर मौजूद शुभम देवांगन और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *