CG Fruit Poisoning: रत्नजोत के फल खाने से 6 बच्चे बीमार, तालाब के पास से तोड़कर खाए थे फल; सभी अस्पताल में भर्ती

CG Fruit Poisoning: बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अछोली गांव में रत्नजोत के फल खाने से एक ही परिवार के छह बच्चे बीमार हो गए। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे गांव के बड़े तालाब के पास गए थे, जहां उन्होंने पौधे से फल तोड़कर खा लिए। कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

CG Fruit Poisoning: बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अछोली गांव में रत्नजोत के फल खाने से एक ही परिवार के छह बच्चे बीमार हो गए। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे गांव के बड़े तालाब के पास गए थे, जहां उन्होंने पौधे से फल तोड़कर खा लिए। कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

परिजन सभी बच्चों को पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

तालाब के पास से तोड़कर खाए थे फल

जानकारी के अनुसार, बच्चे शाम के समय तालाब के पास गए थे। वहां रत्नजोत के कई पौधे लगे हुए थे। बच्चों को फल का स्वाद अच्छा लगा तो उन्होंने कई फल खा लिए। इसके बाद अंधेरा होने पर सभी बच्चे घर लौट आए।

घर पहुंचने के कुछ समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी होने लगी। इसके बाद परिजनों ने बच्चों से जानकारी ली तो उन्होंने तालाब के पास रत्नजोत के फल खाने की बात बताई।

एक बच्चे की हालत ज्यादा खराब

परिजन योगेश बंजारे ने बताया कि सभी बच्चों को मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया गया। बीमार बच्चों में प्रतीक बंजारे (9), आदित्य चेलक (7), जतिन चेलक (9), प्रवीण बंजारे (13), प्रकाश बंजारे (10) और दिव्यांश बंजारे (7) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं। जतिन ने अन्य बच्चों की तुलना में अधिक मात्रा में फल खाए थे, जिसके कारण उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज

डॉ. बीएस ध्रुव ने बताया कि रत्नजोत के फल खाने से बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की समस्या हुई है। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *