CG News : छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल एडमिशन शुरू ! शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल !

CG News : छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल एडमिशन शुरू ! शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल !

 

रायपुर | CG News : छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने एडमिशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में 30 जून तक विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे।

 

READ MORE : Raipur News : रायपुर में अब अपराधियों की खैर नहीं ! सड़कों पर डायल-112 की 400 नई गाड़ियां दौड़ेगी

 

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्कूलों को अपने आसपास के क्षेत्रों यानी कैचमेंट एरिया का निर्धारण करने, बच्चों की सूची तैयार करने और पारदर्शी तरीके से एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। विभाग ने साफ किया है कि किसी भी बच्चे को प्रवेश से वंचित नहीं रखा जाएगा। खासकर ऐसे बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं जिन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी है या अब तक किसी कारण स्कूल में दाखिला नहीं ले पाए हैं।

 

READ MORE : CG Golbazar Theft: गोलबाजार में कपड़ा दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी किए पार, देखें CCTV फुटेज

 

मिली जानकारी के अनुसार पहली कक्षा के लिए आंगनबाड़ी से बच्चों की सूची ली जाएगी। वहीं 5वीं और 8वीं पास विद्यार्थियों की जानकारी संबंधित स्कूलों को भेजी जाएगी। प्रवेश सूची 16 जून तक जारी की जाएगी, जबकि बाकी प्रक्रिया 30 जून तक पूरी होगी।

 

 

सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी एडमिशन प्रक्रिया जारी है। आरटीई के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग का कहना है कि नए सत्र की शुरुआत समय पर और बिना किसी परेशानी के कराने की तैयारी की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *