रायपुर | Raipur News : रायपुर पुलिस ग्राउंड में डायल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मंत्री विजय मुख्य अतिथि के रूप एवं राजेश मूणत विधायक पुरंदर मिश्रा कमिश्नर संजीव शुक्ला रायपुर सहित मेयर रायपुर मिनल चौबे सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी ने नई इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
READ MORE: Bilaspur News: ड्रग्स बेचने ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस ने धर दबोचा
देश के गृहमंत्री ने सोमवार को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए डायल 112 के लिए 400 नये अत्याधुनिक संसाधनों से लैस वाहनों की सौगात प्रदेश के गृह विभाग (पुलिस) को सौपी गई है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस को डायल-112 फेज-2 परियोजना के तहत 54 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल और 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों में GPS, PTZ कैमरा, डैश कैमरा और मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
कार्यक्रम में विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और नई तकनीक आधारित सेवाओं से आम लोगों को तेजी से मदद मिल सकेगी।
